January Horoscope for all Zodiac Sign. Vedic Kundli Forecast 2017

Aries:-
मेष राशि वालो के लिए यह महीना शुभ रहेगा कार्य में आपको सफलता हासिल होगी।भूमि,वाहन या भवन से सम्बंधित कार्यो में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी।अपने जीवन साथी या किसी ख़ास प्रेम के रिश्ते में आने वाले विवाद से बचने की आवश्यकता है। माह के उत्तरार्थ से अद्धयन में आ रही परेशानियां समाप्त हो जाएंगी तथा विद्धार्थियो के लिए यह अच्छा सन्देश है।विदेश से सम्बंधित कार्य में सफलता मिलने की संभावना है। धनलाभ से आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा ,हो सके तो काला रंग ना पहने।

Taurus:-
बृषभ राशि वालो के लिए खर्चे में वृद्धि होगी कार्य छेत्र से जुड़े हुए कार्यो में रूकावट आने की आशंका है।आध्यात्मिक ज्ञान में तरक्की होगी।भाग्य उदय होगा अर्थात भाग्य में वृद्धि होगी परंतु इसके साथ ही साथ चोरी होने की भी संभावना है।कुछ लोगो के कारण आपको अपने कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।ब्लड प्रेशर और डयबिटीज से पीड़ित व्यक्तियों को कुछ दिक्कतें आ सकती है तो कृपया अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखे।

Gemini:-
जो लोग विदेश जाने के लिए आवेदन कर रहे है उनके विदेश जाने के रास्ते खुलेंगे। किसी कारणवश जीवन साथी से दूर रहने के योग बन सकते है।इस माह आपका शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा जिससे आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।कार्य छेत्र में सफलता प्राप्त होने के आसार है परंतु आपके निजी जीवन में साथी से अनबन हो सकती है और इसके अलावा पिता के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा जिसके कारण आपको थोड़ा मानसिक तनाव भी हो सकता है।स्थान परिवर्तन होने की संभावना है और शत्रु आपके लिए परेशानियां उत्पन्न कर सकते है।परंतु आपके आत्मविश्वास में बृद्धि होगी जिससे आप इन परेशानियों का सामना कर पाएंगे।

Cancer:-
परिवार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है,खान-पान थोड़ा खराब होगाघर में कलह होने की संभावना है।अध्धयन में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी।इस माह आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते है। विवाह के योग बनने के आसार है एवं सन्तान प्राप्ति के भी योग बन सकते है।

Leo:-
इस माह आपका मन विचलित रहेगा ,किसी काम में पूरी तरह नहीं लगेगासंतान से सम्बंधित विषय में शुभ समाचार मिलेगा।सुख की प्राप्ति होगी एवं धन का आगमन होगा और इसके साथ ही साथ वाहन में ख्याति होगी अच्छा भोजन ग्रहण करेंगे। महीने के उत्तरार्थ में शत्रु प्रबल होंगे इस कारण आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और योग में अनुलोम विलोम करे।काला रंग पहनने से बचें हो सके तो इस महीने पहने ही नहीं।

Virgo:-
आप काफी समय से अपने स्वास्थ को लेकर चिंतित है जो इस महीने आपकी परेशानी धीरे धीरे कम होगी विदेश यात्रा का योग बन सकता है जिसके कारण आपके खर्चे में भी बढ़ोतरी होगी।आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण रखना होगा।भाग्य पक्ष कमज़ोर नज़र आएगा इस महीने।जिस कारण आपको सोच समझकर निर्णय लेना होगा और अपने आप पर भरोसा रखे अथवा चिंतित ना हो।गुरु मंत्र का जाप करे इस से आपको परेशानियों का सामना करने में मदद मिलेगी।

Libra:-
कृपया अपने बोलने पर संयम रखे और जो भी बोले वो सोच समझकर बोलेंइस महीने धन खर्च के योग कमजोर है अर्थात व्यर्थ का धन खर्च नहीं होगा। धन आने में कुछ दिक्कतें हो सकती है ,पैसा आते आते कही रुक सकता है। विपरीत लिंग की वजह से आपका ध्यान पढ़ाई से हट सकता है जिसके कारण कुछ मुश्किलें होंगी अध्धयन सम्बंधित।खान-पान का पूरा ध्यान रखे तथा नियमित समय पर भोजन करे।हाथ में कुछ तकलीफ हो सकती है।कृपया ख्याली पुलाव ना पकाए और वास्तविकता में जिए।

Scorpio:-
सर में दर्द और आँख दर्द के कारण थोड़ी पीड़ा हो सकती है।शरीर में स्फूर्ति कम रहेगी तथा आलस्य रहेगा। कार्य छेत्र में दिक्कतें आ सकती है एवं स्थान परिवर्तन के संकेत है। चटपटा और तीखा भोजन ना करे इस से आपका स्वास्थ्य और बिगड़ सकता है अगर सादा भोजन करेंगे तो उचित रहेगा। पढ़ाई से आ रही दिक्कतें समाप्त होंगी एवं पढ़ाई में मन लगेगा। जिसके कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Sagittarius:-
आँखों में दर्द रहेगा और इसके साथ ही आपको ब्लड प्रेशर या माइग्रेन की समस्या से झूझना पड़ सकता हैजिसके कारण आपको शारीरिक कष्ट होगा। फिजूल धन खर्च होगा कृपया इससे बचें और अपने खर्चे नियंत्रित रखे। भूमि, वाहन या भवन की प्राप्ति हो सकती है जो अच्छा संकेत है।भाग्य में वृद्धि होगी एवं भाग्य उदय होने के आसार है।शादी विवाह के योग बन सकते है या या कोई शुभ कार्य के योग भी बन सकते है। संतान प्राप्ति के योग भी बन रहे है जिससे परिवार में ख़ुशी का माहॊल बनेगा।

Capricorn:-
धन प्राप्ति के योग बन रहे है। कार्य छेत्र में सफलता प्राप्त हो जायेगी, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।घूमने फिरने के योग बन सकते है, कही भ्रमण में जाने के आसार है और इसके साथ ही भाग्य में बृद्धि होगीसावधानी रखें आँखों की समस्या हो सकती है। जिससे आपको शारीरिक पीड़ा उत्पन्न होने की संभावना है ।एवं वाहन चलाने में सावधानी बरतेऔर अपने ध्यान रखे।

Aquarius:-
नींद ना आने की समस्या पैदा हो सकती है।आपका मन विचलित रहेगा और बैचैनी महसूस होगी और किसी भी कार्य में आपका पूर्णरूप से मन नहीं लगेगा।पेट से सम्बंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है इसके बाद भी आपके भाग्य उदय रहेगा और उसमें वृद्धि होगी।घर ,वाहन, भूमि और भवन का लाभ हो सकता है जिसके कारण घर में खुशी रहेगी।पुस्तैनी प्रॉपर्टी प्राप्त होने के आसार बनेंगे।

Pisces:-

विवाह के योग बनने के आसार है एवं सन्तान प्राप्ति के भी योग बन सकते है। शुभ कार्य में धन खर्च करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्करों में पड़ सकते है इसलिये विवादों से दूर रहे और सावधानी बरते।इसी कारणवश आपको मानसिक परेशानियां भी होंगी जिसके कारण थोड़ा तनाव रहेगा। परिवार का सुख कमजोर हो रहा है ,अपनों का सहयोग कम मिलेगा।

No comments:

Post a Comment